We Bare Bears: Quest for Nom Nom एक मजेदार प्लेटफार्म गेम है जहां आप लोकप्रिय Cartoon Network शो We Bare Bears से तीन भालू में से एक के रूप में खेलते हैं।
इस खेल में, ये भालू नोम नोम का पीछा कर रहे हैं, एक कोआला जिसने भाइयों में से एक के साथ शरारत की। विभिन्न परिदृश्यों में नोम नोम का तब तक पीछा करें जब तक आप उसे पकड़ नहीं लेते और उससे माफी नहीं लेते। स्तर सभी प्रकार के कीटों और मनुष्यों से आच्छादित प्लॅटफॉर्म्स से बने हैं, जिन से आप को चाबी की तलाश करते समय बचना है। आपका लक्ष्य समय के खत्म होने से पहले (एक मिनट प्रति स्तर) सभी चाबियाँ और सिक्के एकत्र करना है, दरवाजे खोलने के लिए जो कि आपको नोम नोम के करीब ले जाएंगे।
पहले के कुछ स्तरों में, पटकथा बहुत सरल हैं: एक चाबी, कोई दुश्मन नहीं, और एक-दो छलांग बस इतना ही। लेकिन जैसे जैसे आप खेलते जाएंगे, आप गतिमान प्लॅटफॉर्म्स, गायब होने वाले प्लॅटफॉर्म्स, और बहुत सारे जाल का सामना करेंगे। वहाँ बहुत सारे मनुष्य हैं जिनसे आपको हर कीमत पर बचना होगा। हर स्तर पर, आपका लक्ष्य एक ही है: आगे बढ़ने के लिए सभी सिक्कों और चाबियों को एकत्र करना।
We Bare Bears: Quest for NomNom अच्छे ग्राफिक्स के साथ एक सरल और मजेदार गेम है, हर उस शख्स के लिए जो भी इस कार्टून नेटवर्क शो का आनंद लेता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
We Bare Bears: Quest for NomNom के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी